हनुमान जयंती के अवसर पर श्रदालु को दिलाई मतदान की शपथ SK NEWS
April 19, 2019SK NEWS@पिपलोदा-नगर मे हनुमान जन्मउत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर दोपहर 12 बजे हनुमान जी की महाआरती की गई ।महाआरती के बाद प्रसादी वितरण कर मन्दिर प्रागण में उपस्थित सभी श्रदालुओ को वार्ड नं 5 की आगवाड़ी कार्यकर्ता रेखा पाठक दुवारा लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।रेखा पाठक ने बताया कि हम सब भारत भाग्य विधाता है ।आपका एक वोट देश हित के लिये आवश्यक है।इसीलिए 19 मई को सारा काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है।
इस अवसर पर छोगालाल परमार,भेरूसिह गहलोत,राजेश जैन,योगेश जैन, अशोक परमार,चम्पालाल नागर,विशाल परमार व सभी श्रदालु जन उपस्थित रहे।

0 comments