मंदसौर मंडी दिनांक 16-May-2019 को भाव प्रकाशित किये गए

फसलें न्यूतम भाव अधिकतम भाव
अनाज
जौ ₹ 1200 ₹ 1755
उड़द ₹ 3500 ₹ 4395
धनिया ₹ 4555 ₹ 7390
लहसुन ₹ 1500 ₹ 10000
ग्वार ₹ 3200 ₹ 4000
चना डालर ₹ 4600 ₹ 5100
चना ₹ 3500 ₹ 4000
मसूर ₹ 3500 ₹ 4290
अलसी ₹ 4000 ₹ 4910
मक्का ₹ 1546 ₹ 2149
मैथी ₹ 3200 ₹ 5600
रायड़ा ( सरसों ) ₹ 3000 ₹ 3659
प्याज ₹ 200 ₹ 651
मटर ₹ 1000 ₹ 2600
आलू ₹ 800 ₹ 1000
सोयाबीन ₹ 3350 ₹ 3850
तारामीरा ₹ 3200 ₹ 3501
गेहू ₹ 1655 ₹ 2121
सब्जिया
बैगन ₹ 800 ₹ 800
गोभी ₹ 800 ₹ 1000
हरी मिर्च ₹ 1500 ₹ 3500
टमाटर ₹ 1100 ₹ 2300

डीकेन से कंजार्डा आरही राठौर बस डीकेन घाट पर पल्टी खा गई जिसमें 15 यात्री घायल


SK NEWS@मनासा कंजार्डा - डीकेन से कंजार्डा आरही राठौर बस डीकेन घाट पर पल्टी खा गई जिसमें  15 यात्री घायल हुए। मोके पर ग्रामीण पहुच गए और जैसे तैसे कर बस में फंसे यात्रियों को निकाला और उपचार के लये कंजार्डा प्रायवेट डाक्टरो के यहां ओर कुछ को सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया जिनका प्राथमिक उपचार कर नीमच मनासा रेफर किया। बस में 30 -35 यात्री थे। बस में बसन्ती बाई खाती, कौशल्या बाई खाती, लीला बाई धाकड़,कलाबाई, मैना पाराशर, इन्द्रबाई पाराशर, छगनलाल धाकड़, सुगना बाई धाकड़, सुंदर बाई धाकड़, को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी करदी ओर तुलसीबाई धाकड़, रामकन्या  प्रजापत, मुन्नीबाई प्रजापत, हुक़ूमकुंवर राजपूत को बालाराम चरण को नीमच के लिए रेफर किया। बताया गया कि बस में सवार यात्रियों को सर में हाथ मे पांव में सीने में चोटे आई ।मोके से बस चालक व कंडक्टर फरार हो गए। यात्रियों ने बताया की बस मोड़ से घूमी नही ओर सीधी उतर गई ये तो भगवान का भला हो कि बड़ा हादसा नही हुआ। परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण अनफिट बसे भी रोड पर धड़ल्ले से दौड़ रही है और यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है प्रसाशन व जनप्रतिनिधि उदासीन है। राठौर बस मालिक की बस कुछ  माह पहले दुधवा नदी की पुलिया से नीचे उतर गई थी उस मे भी बड़ी जन हानि नही हुई। दुर्घटना के बाद भी प्रशासन ने सुध नही ली घटना के बाद लोगो मे बस मालिक व प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है 

पिपलोदा में होगा आचार्य भगवंत का चातुर्मास ।। मोहनखेड़ा तीर्थ पर हुई घोषणा


पिपलोदा में होगा आचार्य भगवंत का चातुर्मास ।।
मोहनखेड़ा तीर्थ पर हुई घोषणा

रतलाम/पिपलोदा - पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा.के पट्टधर आचार्य देवेश नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा. व मुनि मंडल का आगामी 2019 का चातुर्मास पिपलोदा के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम में होगा धाम के प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया की उक्त घोषणा मोहनखेड़ा तीर्थ पर आयोजित उदघोषणा कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री ने की आयोजन में देश भर के श्री संघ मोहनखेड़ा पहुचे व आचार्य श्री से अपने नगर में चातुर्मास हेतु विनती की जिसमे पिपलोदा श्री संघ की ओर से श्री शंखरेश्वर पार्श्वनाथ धाम कोषाध्यक्ष राकेश जैन ने विनती की सभी जगह की विनती को सुनकर आचार्य श्री ने पिपलोदा श्री संघ की प्रबल विनती को स्वीकार कर पिपलोदा में चातुर्मास हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।
पिपलोदा में चातुर्मास की घोषणा होते ही नगर में खुसी की लहर दौड़ गई व सभी ने एक दूसरे को बधाई दी वही तरुण परिषद ने जैन मंदिर के सामने जमकर नृत्य कर खुशिया मनाई ।।
पिपलोदा के इतिहास मे पहली बार किसी जैन आचार्य का चातुर्मास होगा जो एक नए कीर्तिमान स्थापित करेगा ।
चातुर्मास की घोषणा के बाद से ही पिपलोदा श्री संघ तैयारियों में जुट गया व 2019 के चातुर्मास को भव्यता प्रदान करने के प्रयास में लग गया है
पिपलोदा से श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग, वाटिका अध्यक्ष शेलेन्द्र कटारिया, कैलाश नांदेचा, रमेशचन्द्र बाबेल, जयंतीलाल गांधी, मोहनलाल जैन, धीरज रुनवाल, जितेंद्र बाबेल, जितेश नांदेचा, अशोक नांदेचा, मुकेश रॉयल, नितेश सुराणा, राजेश महावीर, लोकेश जैन, विनोद भंडारी, संजय बरमेचा, नीलेश नांदेचा आदि विनती हेतू मोहनखेड़ा पहुचे थे ।।

हनुमान जयंती के अवसर पर श्रदालु को दिलाई मतदान की शपथ SK NEWS


SK NEWS@पिपलोदा-नगर मे हनुमान जन्मउत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर दोपहर 12 बजे हनुमान जी की महाआरती की गई ।महाआरती के बाद प्रसादी वितरण कर मन्दिर प्रागण में उपस्थित सभी श्रदालुओ को वार्ड नं 5 की आगवाड़ी कार्यकर्ता रेखा पाठक दुवारा लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।रेखा पाठक ने बताया कि हम सब भारत भाग्य विधाता है ।आपका एक वोट देश हित के लिये आवश्यक है।इसीलिए 19 मई को सारा काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है।
इस अवसर पर छोगालाल परमार,भेरूसिह गहलोत,राजेश जैन,योगेश जैन, अशोक परमार,चम्पालाल नागर,विशाल परमार व सभी श्रदालु जन उपस्थित रहे।

कलापूर्णा जैन नवयुवक मंडल और जैन सोशल ग्रुप के द्वारा सकोरे नगर टोंक खुर्द में वितरित किए


SK NEWS@देवास टोंकखुर्द आज भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर सदैव अग्रसर कलापूर्णा जैन नवयुवक मंडल और जैन सोशल ग्रुप के द्वारा सकोरे नगर टोंक खुर्द में वितरित किए गए ...और  इसका उद्देश्य आज के प्रदूषित  वातावरण एवं दाना पानी नहीं मिलने के कारण  पक्षियों की कहीं प्रजातियां खत्म हो चुकी है ..जो एक चिंता का विषय है ...इसलिए जैन सोशल ग्रुप और कला पूर्णा जैन नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी से निवेदन किया .. कि अपनी छत पर सकोरे रखें ..और उसमें पानी डालें और पशु पक्षी पानी को पी सके ..और उनकी मौत ना हो.......इस अवसर पर 'जैन सोशल ग्रुप  अध्यक्ष अंशुल जैन, श्री कलापूर्ण जैन नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष सनी जैन, अभिषेक जैन ,आकाश जैन ,गौरव जैन, विजय जैन, अक्षय जैन, अतुल जैन ,राहुल जैन अप्पू,, संजय जैन, लकी जैन ,महक जैन, अंतिम जैन आदि  नवयुवक  मंडल और जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित थे..

छत से गिरे युवक की मौत पुलिस ने पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया शव

MANDSAUR SK@छत से गिरे युवक की मौत
पिपलिया प्रताप कॉलोनी निवासी नीतेश (32) पिता बालमुकुन्द पाटीदार कंबल बेचने उड़ीसा प्रांत के भवानी पटना जिले के सिंधी केला थानाक्षेत्र के गांव कुरसुड़ गया था, यहां वह विजय पिता निक्कीराम जैन के घर पर रुका था, रात्रि में छत से नीचे गिरने पर युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को शव पिपलिया लाया गया। पिपलिया महावीरगंज निवासी सत्यनारायण पिता किशोरदास बैरागी की सूचना पर पिपलिया पुलिस ने पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर जीरो पर कायमी कर जांच सिंधीकेला (उड़ीसा) थाना पुलिस को भेजी

किसानों ने अफीम फसल की लुहाई चिराई का कार्य शुरू कर दिया है उन किसानों की चिंता बादलो ने बढा दी

SKNEWS@ राहुल धनोतिया   लिम्बावास सहित आसपास के क्षेत्र मे  शनिवार   को फिर मौसम ने लि करवट हो रहे किसान परेशान जानकारी अनुसार लिम्बावास,बांसखेडी,पिरगुराडिया,गोपालपूरा,अड़मालिया,कितुखेडी, सहित आसपास के क्षेत्र मे.    शनिवार को अचानक मौसम मे करवट बदल दी जिसके चलते सुबह से आसमान मे काले घने बादल छाने लगे ओर ठंडी ठंडी हवा चलने लगी वही  जिन किसानों ने अफीम फसल की लुहाई चिराई का कार्य शुरू कर दिया है उन किसानों की चिंता बादलो ने बढा दी है जिसके चलते किसानों की फसल पर अब बादलो कि वजह से डोडो मे से खुलकर दूध भी नही निकल रहा है जिसके चलते अब किसानों को औसत कि चिंता सताने लगी है वही अगर बारिश हो जाये तो जिन किसानों ने लुहाई चिराई का कार्य शुरू कर दिया है उनकी सारी फसले नष्ट हो जायेगी किसान कारूलाल धनगर,विजय,कमल,दिलीप सहित ने बताया कि पहले तो मोसम की मार और पाले कि वजह से सभी फसलो पर काफी नुकसान पहुचा हुआ है फिर ऊपर से सफेद मस्सी से परेशान जिसके चलते किसानों को चिंता सताने लगी है अोर ऊपर से आज फिर अचानक मौसम मे परिवर्तन हुआ ओर आसमान मे काले घने बादल छाने लगे जिसके चलते किसानों ने बताया कि बादलो कि वजह धनिया,मेथी,सरसो,सहित फसलो मे लगातार मौसम मे परिवर्तन होने कि वजह से फसलो को काफी नुकसान हुआ है वही अब इधर फसले पकने कि कगार पर है और फिर अचानक बारिश आने जेसे बादल आसमान मे काले घने छाने लगे जिसके चलते किसानों कि और चिंता बढ गई है कही बारिश ना हो जाये;;
अफिम --किसान दशरथ,जगदीश,यशवत सहित अफिम --किसान ने बताया कि अभी वर्तमान मे हमने अफिम फसल कि बुवाई कर रखी है जो कि 90प्रतिशत डोडे आ गये है जिसके चलते हमने रविवार को सुबह मे  अफिम का चिरा लगने के लिए हमने सोचा था लेकिन शनिवार कि सुबह से ही आसमान मे काले घने बादल छाने लगे जिसके चलते हमने चिरा लगाना केंसल कर दिया बताया कि बादलो कि वजह से डर लग रहा है की इधर अफिम फसल को चिरा लगाये ओर बारिश हो. जाये तो साऱी अफिम का दूध नष्ट हो जायेगा जब तक सही प्रकार से मोसम नही खुलता तब तक अफीम के चिरा नही लगायेंगे वही बताया कि बादलो कि वजह से अफिम फसल को नुकसान भी हो रहा है पत्तो पर व पोधो पर बादलो का असर दिखाई दे रहा है पत्ते पिले पड़ने लगे है वही डोडे भी सही से नही खिल रहे है:--:किसान अड़मालिया पूखराज धनगर ने बताया कि बादलो कि वजह से नही आ रहा डोडो पर सही से दूध वही चिपक रहा है डोडे पर दूध  किसान ने बताया कि हमने मुहरत देख मां काली की पूजा अर्चना कर अफिम फसल को चिरा लगाया था जिसके चलते शनिवार का चिरा लगाने पर रविवार को सुबह मे अॉफिम ले लि लेकिन शुक्रवार को चिरा लगाने के बाद रात्री मे मोसम परिवर्तन होने कि वजह से शनिवार  को सारे डोडो पर दूध सुख गया व चिपक गया जिसके चलते लुहाई करने मे काफी परेशानी उठानी पड़ी वही उसके बाद मे शनिवार को सुबह से ही आसमान मे काले घने बादल छाने की वजह से हमने दिन मे अफीम की फसल पर चीरा तो लगा दिया लेकिन. डोडो मे से दूध सही नही कल रहा था वही साथ साथ कुछ देर बाद दूध डोडे के चिप कर सुख जाता है जिसके चलते मोसम की वजह से अब चिंता सताने लगी है कही बारिश ना हो जाये नही तो सारी मेहनत पर पानी फिर जायेगा कुछ समज नही आ रहा कि क्या करे वही बताया कि बादलो कि वजह से फसल के पत्ते भी पिले पड़ने लगे है अभी से औसत कि चिंता सताने लगी है जबकी अभी तो दो दिन ही हुवे है चिरा लगाये हुवे ओर फिर मौसम मे करवट बदल दी अब क्या होगा पहले भी आज से आठ दिन पहले शीतलहर चलने की वजह से पोधो मे काफी नुकसान पहुचा है ओर अब फिर मौसम ने करवट बदल कर चिंता बढा दी है
;किसानो से मिली जानकारी अनुसार बताया कि  शनिवार को मोसम के परिवर्तन के चलते  धनिया,मेथी सहित अन्य फसलो मे सिलन आने लगी है वही मोसम खराब होने कि वजह से ज्यादा तो अफिम फसल मे नुकसान पहुचा है अफीम फसल के पत्ते पिले पड़ने लगे है बादलो कि वजह से कई तरह कि दवाईयो का छिडकाव किया लेकिन पोधो पर कोई असर नही हो रहा है दिनो दिन होते जा रहे पोधे खराब  वही अब किसानो को समज नही  रहाा कि अफीम पर चिरा लगायेे या नही अगर मौसम इसी तरह चलता रहा तो औसत भी नह दे पायेगा किसान वही दिन भर भर धुुुप छाव होती रही औऱ दिन भऱ मौसम ठंडा रहा

Mandsaur Mandi Bhav :: 18/2/19
Makka 2000-2035
Urad 3340-3990
Soyabin 3000-3750
Gehu 1853-2130
Chana 3523-3880
Masur 3401-3790
Dhaniya 3290-5352
Lahsun 450-2250
Methi 3190-3552
Alsi 3851-4271
Sarso 3000-3626
Isbgol 7500-8900
Pyaz 50-300
Chana Dollar 4752-5781
Asaliya 3240-3515
Tulsi 4400-9710


SKNEWS@झार्डा ग्राम झार्डा में मोदी की मन की बात सुनो जो योजना चल रही है उसको बताया और जो सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों के लिए बनाइ गई योजना कितनी योजना चल रही है  सब एल ई डी  टीवी के माध्यम से बताया रथ झार्डा में इस  मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र225 मन की बात मोदी की का रथ के प्रभारी बाबूलाल जी ढाका  मोदी की मन की बात रथ मल्हारगढ़ से  शुरू हुआ बरखेड़ा देव  विशनिया पिपलिया मनासा खुर्द बोरखेड़ी पेड़ा पेड़ा मगरा नारायणगढ़ गुड बेली पिपलिया मंडी  बालागुड़ा वही पारसनाथ कई क्षेत्रों में ये रथ कई क्षेत्रों में जाएगा रथ यह थे उपस्थित  तेजपाल सिंह  धाकड़ बाबूलाल जी ढाका निलेश जैन भाजपा नगर अध्यक्ष पप्पू शर्मा बूढ़ा मंडल सदस्य भाजपा पवन जैन  सईद पठान भाजपा सदस्य अंकित  जैन दिलीप जैन शानू पठान और कई लोग उपस्थित थे नरेंद्र मोदी  की मन की बात सुनने को कई लोग गांव के उपस्थित थे

SKNEWS@लिम्बावास सहित आसपास के क्षेत्र लगातार शीतलहर के चलते ग्रामिण क्षेत्रों मे चार बजे से ही जलने लगे जगह जगह अलाव जानकारी अनुसार लिम्बावास,बांसखेडी, पिरगुराडिया,झार्डा , गोपालपूरा सहित आसपास के क्षेत्र मे लगातार मौसम मे परिवर्तन होने कि वजह से शाम पड़ते ही ठंडी हवा चलने लगी है जिसके चलते ग्रामिणों द्वारा नुकड़ नुकड पर अलाव लगाकर समय बिता रहे है वही फसलो पर भी हो रहा शीतलहर का असर वही शीतलहर के चलते ग्रामिण क्षेत्रों मे दिन भर उनी वस्र व गर्म कंबल उड़ कर दिखाई दे रहे है वही ग्रामिण ने बताया कि पहली बार कई सालो बाद एैसी ठंड आई है जिसके चलते जवजिवन अस्तव्यस्त दिखाई दे रहा है दिन भर ठंडी हवा चलने की वजह से अलाव जलाकर ठंड दूर करने मे लगे हुवे है वही ग्रामिण ने बताया कि ठंड ज्यादा होने कि वजह से शाम पांच बजे ही घरो के बाहर अलाव जलने लग जाते है ओर अपना समय व्यतीत कर रहे है
लिम्बावास राहुल धनोतिया संवाददाता कि रिपोर्ट


गुर्जरबर्डिया में बर्डिया गुर्जर इण्डेन ग्रामीण वितरक द्वारा उज्ज्वला दिवस तथा lpg सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन



SKNEWS@ गुर्जरबर्डिया में बर्डिया गुर्जर इण्डेन ग्रामीण वितरक द्वारा उज्ज्वला दिवस तथा lpg सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन किया गया।जिसमें सभी उपभोक्ताओ को गैस से बचाव सम्बंधित, तथा विभिन्न प्रकार की जानकारीयो से अवगत कराया,व नए लाभार्थियों को नया गेस कनेक्शन वितरित किए गए, ओर उपभोक्ताओ को 5kg सिलेंडर के बारे में भी विस्तृत जानकारी से समझाया गया । साथ ही नए आवेदन भी लिए गए।इस मौके पर बर्डिया गुर्जर इण्डेन संचालक समरथ गुर्जर आसपास ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाए जो उज्जवला योजना में नाम आ रहा था, तथा पूर्व सहकारी सिमिति अध्यक्ष रामसिह गुर्जर,प्रकाश माली,उदयलाल गुर्जर, मोहन गुर्जर, राकेश गोस्वामी व अन्य गांव के कई वरिष्ठ जन मौजूद थे।

ग्राम आकोदड़ा में जय माता दी युवा ग्रुप आकोदड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का 10/1/2019 गुरुवार को हुआ समापन।

SKNEWS@ग्राम आकोदड़ा में जय माता दी युवा ग्रुप आकोदड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का 10/1/2019 गुरुवार को हुआ समापन। फाइनल मुकाबला  पटेला व मंदसौर टीम के बीच खेला गया। विजेता टीम पटेला रही समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार 11,000 व द्वितीय पुरस्कार ₹5000 का रखा गया था, प्रथम पुरस्कार के लिए क्रिकेट शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री यशपाल सिंह जी सिसोदिया द्वारा ग्राम आकोदड़ा में क्रिकेट ग्राउंड मैं हाई मास्क लाइट के लिए ₹100000 की घोषणा भी करी थी, वही विजेता टीम के लिए नगद प्रथम पुरस्कार 11000 की घोषणा विधायक जी द्वारा की गई थी समापन के अवसर पर विधायक जी द्वारा दी गई 11000 की राशि प्रतिनिधि के रूप में जनपद पंचायत सभापती गोपाल पाटीदार आकोदड़ा ओर साथी अथितियों द्वारा 11000 का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम पटेला को भेट किया, वही द्वितीय पुरस्कार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मंदसौर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र जी पाटीदार द्वारा 5000 के द्वितीय पुरस्कार की घोषणा करी थी जो उपविजेता रही  टीम मंदसौर (सुल्तान) को द्वितीय पुरस्कार अध्यक्ष जी द्वारा प्रदान किया गया वहीं जनपद पंचायत सभापती मंजू गोपाल पाटीदार आकोदड़ा द्वारा क्रिकेट ग्राउंड में तार फेंसिंग बाउंड्री वॉल के लिए ₹51000 की घोषणा भी करी समापन के अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गोपाल जी धनगर उपसरपंच दिनेश जी पाटीदार उपस्थित रहे एवम जय मातादी युवा ग्रुप के क्रिकेट टीम के सदस्यों द्वारा अतिथियों को साफा बंधवा कर पुष्पमाला द्वारा स्वागत किया गया, इस अवसर पर अनेक ग्रामीण जनों सहित क्रिकेट युवा साथी उपस्थित थे वहीं जनपत पंचायत सभापती श्री पाटीदार द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री यशपाल सिंह जी सिसोदिया द्वारा पूर्व में भी क्रिकेट ग्राउंड के लिए50000 की राशि दी थी और क्रिकेट ग्राउंड को सुरक्षित करवाया था जो आज हमारे सामने है क्षेत्र के विधायक द्वारा उनके जनपद क्षेत्र में कहीं भी राशि की कभी कमी नहीं आने दी जहां पर विकास कार्यों के लिए राशि मांगी वहां पर विधायक जी ने राशि उपलब्ध करवाई क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अनेक विकास कार्यों की सौगात दी वहीं अतिथियों द्वारा विधायक जी का धन्यवाद  व आभार माना ओर अंत मे जय मातादी युवा ग्रुप आकोदड़ा द्वारा आयोजित समाहरो में पधारे अतिथियों ओर सहयोग प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया गया।