पिपलोदा में होगा आचार्य भगवंत का चातुर्मास ।। मोहनखेड़ा तीर्थ पर हुई घोषणा

April 20, 2019


पिपलोदा में होगा आचार्य भगवंत का चातुर्मास ।।
मोहनखेड़ा तीर्थ पर हुई घोषणा

रतलाम/पिपलोदा - पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा.के पट्टधर आचार्य देवेश नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा. व मुनि मंडल का आगामी 2019 का चातुर्मास पिपलोदा के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम में होगा धाम के प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया की उक्त घोषणा मोहनखेड़ा तीर्थ पर आयोजित उदघोषणा कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री ने की आयोजन में देश भर के श्री संघ मोहनखेड़ा पहुचे व आचार्य श्री से अपने नगर में चातुर्मास हेतु विनती की जिसमे पिपलोदा श्री संघ की ओर से श्री शंखरेश्वर पार्श्वनाथ धाम कोषाध्यक्ष राकेश जैन ने विनती की सभी जगह की विनती को सुनकर आचार्य श्री ने पिपलोदा श्री संघ की प्रबल विनती को स्वीकार कर पिपलोदा में चातुर्मास हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।
पिपलोदा में चातुर्मास की घोषणा होते ही नगर में खुसी की लहर दौड़ गई व सभी ने एक दूसरे को बधाई दी वही तरुण परिषद ने जैन मंदिर के सामने जमकर नृत्य कर खुशिया मनाई ।।
पिपलोदा के इतिहास मे पहली बार किसी जैन आचार्य का चातुर्मास होगा जो एक नए कीर्तिमान स्थापित करेगा ।
चातुर्मास की घोषणा के बाद से ही पिपलोदा श्री संघ तैयारियों में जुट गया व 2019 के चातुर्मास को भव्यता प्रदान करने के प्रयास में लग गया है
पिपलोदा से श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग, वाटिका अध्यक्ष शेलेन्द्र कटारिया, कैलाश नांदेचा, रमेशचन्द्र बाबेल, जयंतीलाल गांधी, मोहनलाल जैन, धीरज रुनवाल, जितेंद्र बाबेल, जितेश नांदेचा, अशोक नांदेचा, मुकेश रॉयल, नितेश सुराणा, राजेश महावीर, लोकेश जैन, विनोद भंडारी, संजय बरमेचा, नीलेश नांदेचा आदि विनती हेतू मोहनखेड़ा पहुचे थे ।।

You Might Also Like

0 comments