नीलगायो की समस्या के समाधान हेतु लंबित प्रस्ताव पर जल्द हो फैसला
January 06, 2019
SKNEWS@नीलगायो की समस्या के समाधान हेतु लंबित प्रस्ताव पर जल्द हो फैसला- श्री भाटी
डीएफओ से की चर्चा, वन मंत्री श्री सिंगार को लिखा पत्र
मंदसौर। नीमच, मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रो में नीलगायो की समस्या
लगातार बढती जा रही है। अंचल में रबी सीजन के दौरान प्रमुखता से नीलगायो
के आतंक के कारण किसानो को अपनी उपज की भारी क्षर्ति उठानी पडती है।
किसानो की समस्या के समाधान हेतु पिछली सरकार के समय से ही लंबित समस्या
समाधान के प्रस्ताव को वन विभाग को जल्द हल करते हुये किसानो को नीलगायो
की समस्या को हल किया जाना चाहिये। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सीएनआरआई जिलाध्यक्ष श्री सुरेश
भाटी ने कहा कि मंदसौर जिले में लगातार नीलगायो की संख्या बडी है।
नीलगायो की समस्या के कारण हालात यह है कि रबी सीजन के दौरान संजीत,
रेवास देवडा, सुवासरा, बालागुडा सहित राजस्थान से लगे हुये क्षेत्रो के
किसानो को अपनी फसल की रक्षा के लिये बेहद परेशान होना पडता है। यह
समस्या अफीम काश्त के दौरान ओर भी बढ जाती है। इस संदर्भ में श्री भाटी
ने मंदसौर वन मंडलाधिकारी से चर्चा उपरांत प्रदेश के वन मंत्री श्री उमंग
सिंगार को पत्र लिखते हुये कहा कि पूर्व में मंदसौर जिले के ऐरा में
नीलगायो की समस्या के चलते पकडने का कार्यक्रम चलाया जो कि बहुत खर्चिला
होकर आगे जारी करने योग्य नही था। इससे पूर्व वन विभाग की गाईड लाईन
अनुसार कुछ साल पहले मामुली नुकसानी के चलते मुआवजा राशि भी मिली जो कि
बहुत कम थी। इसके उपरांत वन मंडलाधिकारी भोपाल स्तर पर नीलगायोे की
समस्या समाधान हेतु उनके शिकार की सशर्त अनुमति एवं नसबंदी सहित अन्य कई
पहलुओ पर विचार करते हुये प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था। इस मामले में
श्री भाटी ने प्रदेश के वन मंत्री श्री सिंगार को किसानो के हित को
देखते हुये उचित प्रस्ताव तैयार कर लागु करने का आग्रह किया है। उन्होनें
सुवासरा विधायक श्री हरदीपसिंह डंग से भी इस मामले में विधानसभा सत्र के
दौरान इस मामले में पहल करने का आग्रह किया है।

0 comments