December 19, 2018



MANDSAUR SKNEWS@परम गौभक्त पं. कमलकिशोरजी नागर के मुखारबिंद स भव्य श्रीमद भागवत कथा 6 से 12 जनवरी को मंदसौर में, तैयारियां पूर्ण
मंदसौर। मालव माटी में मां सरस्वती के वरद पूत्र अंतर्राष्ट्रीय संत श्री कमलकिशोरजी नागर के मुखारबिंद से 6 जनवरी से 12 जनवरी तक पशुपतिनाथ परिसर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के यजमान श्री दीनदयाल दिक्षीत परिवार होंगे।श्री गोपालकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष श्री अनिल संचेती ने बताया कि पं. श्री नागरजी की कथा 6 जनवरी को पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित चंद्रपुरा के मुक्ताकाश प्रांगण में प्रारंभ होगी। इसी दिन प्रातः 10ः30 बजे से पशुपतिनाथ मंदिर श्रीमद भागवत कथा कलश व शोभायात्रा का आयोजन रखा गया है। अपरान्ह 12 बजे श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ होगी । भागवत कथा में 9 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा।
श्री संचेती ने बताया कि कथा आयोजक श्री दीनदयाल दिक्षीत परिवार द्वारा अर्से से गुरूदेव से मंदसौर में कथा की मांग की जा रही थी। भागवत कथा की तैयारियां पशुपतिनाथ मंदिर द्वारा निर्मित नवीन धर्मशाला के समीप दस बीघा भूमि पर प्रारंभ हो गई है। कथा श्रवण करने हेंतु दूरदराज से आने वाले यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं जुटाई जा रही है।
श्री संचेती ने अंचल के नागरिको से 6 जनवरी से आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह में भाग लेने का आग्रह किया है

नीलगायो की समस्या के समाधान हेतु लंबित प्रस्ताव पर जल्द हो फैसला
MANDSAUR SK NEWS@ नीलगायो की समस्या के समाधान हेतु लंबित प्रस्ताव पर जल्द हो फैसला- श्री भाटी
डीएफओ से की चर्चा, वन मंत्री श्री सिंगार को लिखा पत्र
मंदसौर। नीमच, मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रो में नीलगायो की समस्या
लगातार बढती जा रही है। अंचल में रबी सीजन के दौरान प्रमुखता से नीलगायो
के आतंक के कारण किसानो को अपनी उपज की भारी क्षर्ति उठानी पडती है।
किसानो की समस्या के समाधान हेतु पिछली सरकार के समय से ही लंबित समस्या
समाधान के प्रस्ताव को वन विभाग को जल्द  हल करते हुये किसानो को नीलगायो
की समस्या को हल किया जाना चाहिये। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सीएनआरआई जिलाध्यक्ष श्री सुरेश
भाटी ने कहा कि मंदसौर जिले में लगातार नीलगायो की संख्या बडी है।
नीलगायो की समस्या के कारण हालात यह है कि रबी सीजन के दौरान संजीत,
रेवास देवडा, सुवासरा, बालागुडा  सहित राजस्थान से लगे हुये क्षेत्रो के
किसानो को अपनी फसल की रक्षा के लिये बेहद परेशान होना पडता है। यह
समस्या अफीम काश्त के दौरान ओर भी बढ जाती  है। इस संदर्भ में श्री भाटी
ने मंदसौर वन मंडलाधिकारी से चर्चा उपरांत प्रदेश के वन मंत्री श्री उमंग
सिंगार को पत्र लिखते हुये कहा कि पूर्व में मंदसौर जिले के ऐरा में
नीलगायो की समस्या के चलते पकडने का कार्यक्रम चलाया जो कि  बहुत खर्चिला
होकर आगे जारी करने योग्य नही था। इससे पूर्व वन विभाग की गाईड लाईन
अनुसार कुछ साल पहले मामुली नुकसानी के चलते मुआवजा राशि भी मिली जो कि
बहुत कम थी। इसके उपरांत वन मंडलाधिकारी भोपाल स्तर पर नीलगायोे की
समस्या समाधान हेतु उनके शिकार की सशर्त अनुमति एवं नसबंदी सहित अन्य कई
पहलुओ पर विचार करते हुये प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था। इस मामले में
श्री भाटी ने प्रदेश के वन  मंत्री श्री सिंगार को किसानो के हित को
देखते हुये उचित प्रस्ताव तैयार कर लागु करने का आग्रह किया है। उन्होनें
सुवासरा विधायक श्री हरदीपसिंह डंग से भी इस मामले में विधानसभा सत्र के
दौरान इस मामले में पहल करने का आग्रह किया है
 नीमच कृषि मंडी भाव 19/12/2018, 
इसबगोल, पीली मक्का, मूंगफली में आई तेजी, धनिया, अजवाइन एवरेज रहे नरम
गेहूं (मील)- 2000-2050 गेहूं (लोकवान)- 2050-2350 गेहूं (मालवराज)- 2000-2320 मक्का- 1600-1731 सफेद मक्का- 1731-1750 जो - 1800-1900 ज्वार- 1500-2000 पोस्ता- 36000-39000 पोस्ता गुलाब- 39000-42000 पोस्ता टिनोपल- 42000-57000 सोयाबीन- 3000-3400 मैथी- 3500-4000 मैथा- 4000-4500 अजवाइन- 8550-12500 असालिया- 3600- 3800 इसबगोल- 7500-8811 कलौंजी- 7400-9200 सुआ-5000-7000 ग्वार- 3625- 3850 तिल्ली- 10900-12500 जीरा- 15500-17500 रायड़ा- 3500-3770 अलसी- 4000-4200 तारामीरा- 4000-4100 डोल्मी- 2000-2200 अरण्डी- 3000-3600 उड़द- 3200-4500 मुंग- 3000-4050 मसूर- 3000-3500 तुवर- 2500-3350 चवला- 2500-3350 चना काटिया- 3800-4000 विशाल- 4200 चना डालर- 3500-5000 मूंगफली- 3000-4445 धनिया- 4400- 5800 लहसन - 150-600 लडडू- 600-1200 फुलगोला- 1200-2500 ऊटी- 2500-3900 तुलसी बीज- 8900-10100

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Makka 1640-1733
Urad 3052-3908
Soyabin 3100-3333
Gehu 1900-2150
Chana 3201-4100
Masur 3170-3539
Dhaniya 4260-5580
Lahsun 380-3300
Methi 3390-4201
Alsi 3800-4170
Sarso 3500-3717
Isbgol 7290-8580
Pyaz 50-696
Kalonji 7000-9011
Chana Dollar 3200-4801
Asaliya 3300-3800
Tulsi 6000-9000

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
*-

मंदसौर - गरोठ टीआई अंगद सिंह आजाद निलंबित , पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया निलंबित, तीन लाख की लूट के मामले में कोताही बरतने का आरोप, बोलिया के अशोक राजा राम माली के साथ हुई थी 16 दिसंबर को लूट की वारदात।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आज शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आभार बैठक का आयोजन
मंदसौर। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनिफ शेख, कार्यवाहक अध्यक्षगण अजय लोढा, राघवेन्द्रसिंह तोमर, राजेश सोलंकी ने बताया कि आज 19 दिसंबर 2018 बुधवार को दोपहर 2 बजे शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव की आभार बैठक का आयोजन जिला कांग्रेेस कार्यालय पर किया गया है। इस बैठक में पूर्व मंत्री व मंदसौर विधानसभा के कांग्रेेस प्रत्याशी श्री नरेन्द्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया सहित    कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहेगे।
       अतः मंदसौर नगर में निवासरत कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस जनप्रतिनिधियो, पूर्व जनप्रतिनिधियो, विभिन्न विभागो के पदाधिकारियो व आम कांग्रेसजनो से सादर अनुरोध है कि वे शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार बैठक में सहभागिता करे।



महर्षि गौतम महिला सोश्यल ग्रुप ने सरस्वती नगर बस्ती में ऊनी वस्त्र वितरित किए
मन्दसौर। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं की संस्था महर्षि गौतम
महिला सोश्यल ग्रुप द्वारा सरस्वती नगर कुष्ट रोगी बस्ती में यहां के
रहवासियों को ऊनी वस्त्र कम्बल,स्वेटर, शाल आदि वितरित किए।इस अवसर पर श्रीमती
अरुणा व्यास,सन्तोष शर्मा,सीमा शर्मा,चन्दा चाष्टा,श्रद्धा
दीक्षित,आराधना शर्मा,ममता शर्मा,गीता शर्मा,रमा शर्मा,प्रीति पुरोहित,अमिता

जोशी,विनीता शर्मा आदि उपस्थित थीं।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
28 दिसम्‍बर को आरटीओं ऑफिस में होने वाली जनसुनवाई स्‍थगित कर दी गई है आगामी दिनांक की सुचना पृथक से प्रदान की जायेगी।






You Might Also Like

0 comments