राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 16 फरवरी को लोक अदालत

January 08, 2019

SKNEWS@राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में 16 फरवरी 2019 को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार राजस्व लोक अदालतों में अविवादित नामांतरण, अविवादित बँटवारा, नक्शा बाटांकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आर.आर.सी. वसूली, ऋण-पुस्तिकाओं का प्रदाय, भूमि बंधक दर्ज करना, भूमि बंधन निर्मुक्ति, शोध क्षमता प्रमाण-पत्र, नजूल प्रकरण, दंड प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों के पारित आदेशों पर अमल की प्रक्रिया पक्षकारों को नकल प्रदाय करने की कार्यवाही इन लोक अदालतों के माध्यम से सम्पन्न होंगी। राजस्व लोक अदालतों में प्रकरणों के संबंध में पारित आदेशों पर अमल और रिकार्ड अपडेशन 28 फरवरी 2019 तक अनिवार्य रूप से किया जायेगी।

You Might Also Like

0 comments